Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। अपने मामा के घर से लौट रहें एक युवक पर पांच जनों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल के भाई ने जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सेरूणा थाने में पूनरासर निवासी 30 वर्षीय राजूराम पुत्र नारायणराम जाट ने निकटवर्ती गांव समंदसर निवासी भैराराम पुत्र देवाशीराम, उसका बेटा लालचंद व सुनील, शंकरलाल पुत्र ईश्वरराम व उसके बेटे दिनेश के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते है। बीते 26 नवंबर 2025 को गांव समंदसर में शाम करीब 7 बजे उसका भाई किशनलाल अपने मामा के घर से आ रहा था। जब वह भैराराम के घर के आगे पहुंचा तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके भाई के साथ लाठियों व कुल्हाड़ी से मारपीट की, आरोपियों ने जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुए सिर व पैरों में चोटें मारी। शोर सुनकर समंदसर के ग्रामीणों ने बीच बचाव किया और उसे सूचना दी तो परिवादी मौके पर पहुंचा। वह अपने भाई को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से उसे गंभीर चोटों के करण बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।