Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितबंर 2020। कस्बे के एक युवक को स्टेशन रोड पर सोमवार देर शाम हजारों रूपए सड़क पर गिरे हुए मिले और युवक उन्हें वापस असली मालिक तक पहुंचाने का प्रयास करते हुए मालिक की तलाश में जुटा है। आड़सर बास निवासी 20 वर्षीय नौजवान मुकेश सोनी पुत्र गजानंद सोनी किसी काम से सोमवार देर शाम स्टेशन रोड पर जा रहा था तो उसे वहां रूपए पड़े नजर आए। रूपए उठाते ही सोनी ने सही मालिक का पता लगाने का प्रयास किया परन्तु उसमें कोई आई.डी नहीं होने के कारण जानकारी नहीं लग पाई है। सोनी ने कहा कि किसी जरूरतमंद के हुए तो उसका काम इन रुपयों के बिना अटक जाएगा इसलिए वे जल्दी ही मालिक तक पहुंचाना चाहते है। संभावना जताई जा रही है कि ये रूपए स्टेशन रोड निवासी या बीदासर रोड वाले गांवो की ओर से आने जाने वाले किसी ग्रामीण के हो सकते है। अगर किसी पाठक के हो या जानकारी हो की किसके है तो आप इन नम्बर 8502079358 पर मुकेश सोनी से संपर्क कर सकते है या श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को 9414917401 भी सूचित कर सकते हैं। बता देवें की सही मालिक को परख कर ही रूपए सौंपे जाएंगे।