Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2026। एक 40 वर्षीय युवक घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला और कुछ ही दूर स्थित एक डिग्गी में छलांग लगा दी। पानी से भरी डिग्गी में डूबने से युवक की मौत हो गई।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर की रोही में गुरूवार सुबह 40 वर्षीय गोपीराम नायक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता बेगाराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनका पुत्र गोपीराम सुबह काम पर जाने का कह कर घर से निकला और कुछ ही दूर स्थित एक खेत की डिग्गी के पास पहुंचा। यहां उसने जोर से कोई आवाज लगाई और डिग्गी में छलांग लगा दी। पास ही बैठे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस एएसआई गोकुलचंद मीणा दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को डिग्गी से निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है व उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।