Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। रविवार दोपहर एक युवक खेत में काम करते हुए डिग्गी में गिर गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सेरूणा थाना क्षेत्र में गोपालसर रोही के एक खेत में काश्तकार गांव कल्याणसर पुराना निवासी 37 वर्षीय मालाराम पुत्र जियाराम जाट रविवार दोपहर खेत में डिग्गी के पास काम करते हुए हादसे का शिकार हो गया। पैर फिसलने से युवक डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई रामरतन ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।