Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2026। गांव से खेत की और लौट रहें एक युवक की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ी और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ देने का मामला सामने आया है।
क्षेत्र के गांव समंदसर में एमपी गुना के नोनेरा से रविवार को ही किसी खेत में काम करने के लिए गोपालसर की रोही से श्रमिक परिवार आया। परिवार का 40 वर्षीय युवक गजरा अपने पिता मदन सहरिया व भाई के साथ सोमवार दोपहर गांव के बाजार में सामान लेकर खेत की ओर लौट रहा था। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। सेरूणा एसएचओ इमीचंद ने बताया कि प्रथमदृष्टया मृत्यु साइलेंट हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, वहीं परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद मामले में आगामी जांच की जाएगी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।