Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2025। खेत में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाडेला निवासी मांगीलाल पुत्र जैसाराम जाट ने अपने प्राण गंवा दिए। मृतक के भाई रामुराम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई मांगीलाल अभयसिंहपुरा की रोही में स्थित अपने खेत में 3 जुलाई शाम छह बजे कृषि कार्य कर रहा था। उसी समय ट्रांसफार्मर में चिंगारिया उठने लगी। मांगीलाल उसे देखने के लिए पास गया तो करंट की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव सुपुर्द कर दिया व हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को जांच दी गई है।