Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को आम रास्ते पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपाल वर्मा ने दोपहर 2 बजे अपने गश्ती दल के साथ अवैध शराब जब्त कर युवक को धर दबोचा। वर्मा ने बताया कि शुक्रवार करीब 2 बजे कालू रोड पर 28 वर्षीय मुकेश कुमार मेघवाल निवासी बीदासर को गिरफ्तार किया। आरोपी 75 पव्वे अवैध शराब लेकर खड़ा था और बेचने की फिराक में था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तो जवानों ने पीछा कर उसे पकड़कर थाने पहुंचाया और शराब जब्त की। मामले की जांच एसआई इंद्रलाल करेंगे।