Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-08-27 at 22.13.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा चिकित्सक गौतम सैनी पुत्र डॉक्टर नौंरग महावर ने नीट-पीजी परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। देश भर में करीब 2 लाख 15 हजार चिकित्सकों ने इस बार यह प्रवेश परीक्षा दी थी। जिसमें से सैनी ने आल इंडिया 8525 रैंक हासिल की है। सैनी को अब सरकार द्वारा ऑनलाईन काऊंसलिंग में एमडी के लिए कालेज की सीट का आंवटन आगामी अक्टूबर माह में होगा। इससे पहले नीट परीक्षा में सफल होने पर सैनी का प्रवेश एमबीबीएस के लिए वर्ष 2018 में डूंगरपूर के राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ था और मार्च 2023 में सैनी ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीबीएस पूर्ण कर चिकित्सक के रूप में सेवाएं देनी शुरू कर दी थी। सैनी ने एक वर्ष की अपनी इंटर्नशिप भी गत मार्च 2024 में पूर्ण कर ली थी एवं इस बार प्रथम प्रयास में ही नीट पीजी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब सैनी को श्वसन रोग विशेषज्ञ बनने के लिए प्रवेश मिलता तय हो गया है। सैनी वर्तमान में रेजीडेंट चिकित्सक के रूप में बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय के डाईबेटिक सेंटर में अपनी सेवांए दे रहे है।

पिता की राह पर पुत्र, क्षेत्रवासियों को खासी उम्मीदें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीट पीजी परीक्षा में सलेक्शन प्राप्त कर एमडी श्वसन चिकित्सा में प्रवेश प्राप्त करने वाले युवा चिकित्सक गौतम सैनी अपने पिता बीकानेर मेडिकल कॉलेज में पद स्थापित डॉक्टर नौंरग महावर की राह पर आगे बढ़ रहें है। डॉक्टर नौरंग महावर वर्तमान में सहायक प्राचार्य और पैथोलॉजी प्रोफेसर के पद पर बीकानेर मेडिकल कॉलेज में सेवारत है। डॉ महावर की क्षेत्र में रक्तदान शिविरों के संबध में जागरूकता लाने, क्षेत्र के जरूरतमंदों को बीकानेर में रक्त की व्यवस्था करवाने में लगातार सक्रियता रहती है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को डॉ गौतम से भी यही उम्मीद है कि वे अपने पिता की तरह विशेषज्ञ चिकित्सक बनने के बाद क्षेत्रवासियों एवं क्षेत्र से अपना जुड़ाव रखते हुए जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रहेंगें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स परिवार सहित अनेक मेडिकल सेवाओं से जुड़े लोगों ने डॉ गौतम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।