Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने फेसबुक पेज पर एक लाख फॉलोवर्स का परिवार पूरा कर लिया है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा क्षेत्र के प्रति गहरी सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास भी और अधिक बढ़ गया है। टाइम्स द्वारा क्षेत्र के लोगों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के उद्देश्य से नि:शुल्क योग क्लास शुरू की जा रही है। ये योग कक्षा अक्षय तृतीया के दिन 20 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 6.40 तक होगी।
योग गुरू किशनलाल शर्मा के साथ टाइम्स की इस अभिनव पहल से जुडकर अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर बने। योग गुरू शर्मा ने कहा कि आज हर एक बच्चे-युवा, महिला-पुरूष व बुजुर्गों को योग की सलाह दी जाती है। वर्तमान के आपाधापी और भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ रहें है। ऐसे में क्षेत्र के उभरते हुए उच्च शिक्षित योग प्रशिक्षक किशनलाल शर्मा की योग में विशेषज्ञता का लाभ सीधे आमजन तक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से पहुंच सकेगा। क्षेत्र को निरोग बनाने के संकल्प के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और योग गुरू किशनलाल शर्मा के संयुक्त प्रयासों से निःशुल्क लाइव योग क्लास शुरू होने जा रही है।
युवा योग गुरू किशनलाल शर्मा का परिचय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा किशनलाल शर्मा केवल एक योग शिक्षक ही नहीं, बल्कि योग क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ी और विशेषज्ञ हैं। उन्होंने खेल जगत के प्रतिष्ठित संस्थान NIS (पटियाला) से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) से योग में 1 वर्षीय डिप्लोमा भी हासिल किया है। अपनी मेहनत के दम पर वे कई योग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में किशनलाल स्थानीय भारती निकेतन स्कूल में योग शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही, वे कॉम्पटेटिव योग एग्जाम्स (Competitive Yoga Exams) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बतौर कोच भी सक्रिय हैं।
इस प्रकार रहेगा योग सत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 40 मिनिट तक योग सत्र का आयोजन होगा। योग गुरू किशनलाल शर्मा ने बताया कि इसमें बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सहज सूक्ष्म व्यायाम, बच्चों के लिए एकाग्रता बढ़ाने वाले आसन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष टिप्स, आहार-विहार और संतुलित जीवनशैली की जानकारी साझा की जाएगी।
पूरे परिवार के साथ जुड़े योग कक्षा से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठक लाइव योग कक्षा से जुड़कर योग व संतुलित जीवनशैली की जानकारी ले सकेंगे। पाठकगण टीवी पर लाइव को चलाकर पूरे परिवार के साथ योग कर सकेंगे। जिसमें हर आयु व वर्ग के लिए स्वस्थ होने की कामना के साथ हर घर योग को पहुंचाने का संकल्प समाहित होगा। नीचे दी गई फेसबुक पेज की लिंक को फॉलो कर, नियमित योग कक्षा से जुडें:- https://www.facebook.com/sridungargarhtime