Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250905-WA0032
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2025। राजधानी जयपुर में शनिवार दोपहर 3 बजे विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित परशुराम ज्ञानपीठ भवन का भव्य शुभारंभ होगा। नीरजा मोदी स्कूल मैदान में समारोह का आयोजन होगा जिसमें विशाल व भव्य भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। यहां आयोजित विशाल समारोह में प्रदेश भर से विप्र समाज के लोग एकत्र होंगे। समाजसेवी बृजलाल तावणियां ने क्षेत्र के समाज बंधुओं से जयपुर चलने व कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है। तावणियां ने बताया कि बीकानेर जिले से 150 से अधिक वाहन समारोह में शामिल होने पहुंचेगे। वहीं गांव बिग्गा से जयपुर के लिए बस रवाना होगी। इस बस में प्रस्थान करने के लिए 8279213005 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं विप्र फाउडेशन की टीम ने गुरूवार को समाज के अधिकारियों, व्यापारियों को पीले चावल देकर संगठन के आयोजन में शामिल होने की अपील की। संगठन के तहसील अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा सहित अनेक मौजिज लोगों को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील तावणियां, जिला महामंत्री आईदान पारीक धनेरू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथ्वीराज व्यास, सत्यनारायण मोट सक्रिय रहें।
भवन में होगी ये सुविधाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री आईदान पारीक धनेरू ने बताया कि श्री परशुराम ज्ञानपीठ में प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन, वैदिक रिसर्च, कर्मकांड यज्ञ प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुख कौशल विकास, अतिथि गृह, सभागार, लर्निंग सेंटर, कोचिंग क्लासेज, ई लाइब्रेरी व कन्या छात्रावास की सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिसमें प्रदेश भर के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलने के साथ ही आधुनिक सुविधाएं व विकास के विभिन्न अवसर मिलेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित पार्षदों को दिया निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को दिया समारोह का निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक को दिया निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को दिया समारोह का निमंत्रण।

देखें विभिन्न फोटो:- 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के सक्रिय युवा हरिओम तावनिया को दिया निमंत्रण।