Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पूर्व उपप्रधान एवं प्रसिद्ध पहलवान विजयपाल गोदारा की स्मृति में कस्बे के महर्षि दयानंद छात्रावास प्रांगण में आगामी 2 अप्रेल को कुश्ती दंगल का कार्यक्रम आयोजित होगा। छात्रावास प्रभारी श्रवण कुमार भामूं ने बताया कि गोदारा की 24वीं पुण्यतिथी पर यह आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है जिसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान के भी कई जिलों से नामी पहलवान भाग लेगें। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में 11 वेट केटेगरी एवं महिला वर्ग में 4 वेट केटेगरी निर्धारीत रखी गई है एवं ओपन कुश्ती के लिए मेला केशरी, मेला किशोर, मेला कुमार के अवार्ड भी दिए जाएगें। कस्बे में लंबे समय बाद हो रही कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कस्बेवासियों सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है एवं बड़ी संख्या में आमजन भी कुश्ती देखने के पहुंचेगें। समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्यने बताया कि कुश्ती दंगल से पहले छात्रावास प्रांगण में स्थित गोदारा की प्रतिमा के समक्ष श्रृद्धाजंली कार्यक्रम होगा। क्षेत्र की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले गोदारा की स्मृति में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी दलों के नेता श्रृद्धाजंली कार्यक्रम में शामिल होगें।