Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। बीकानेर संसदीय क्षेत्र में चुनावी मैदान में डटे अर्जुनराम व गोविंदराम ने अपने समर्थन में वोट बटोरने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए है। अर्जुनराम जहां चौथी बार सांसद बनने के लिए वहीं गोविंदराम ने भाजपा का गढ़ ढहाने के लिए पूरजोर प्रयास प्रारंभ कर दिए है। एक सप्ताह में ही श्रीडूंगरगढ़ में गोविंदराम की आज दूसरी सभा हुई है। वीर तेजा मंदिर में उपखंड क्षेत्र से कांग्रेसी एकत्र हुए है। यहां पूर्व विधायक के साथ प्रत्याशी गोविंदराम ने तेजाजी महाराज का पूजन कर कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ किया। गोविंदराम ने अंचल के सभी कांग्रसी वोटर को एक होने का आह्वान दोहराया और विकास के पथ पर कार्य करवाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को बेचने का काम कर रही है और देश बांटने, तोड़ने वाले नहीं देश को मोहब्बत से जोड़ने वाले लोग लोकसभा में जाने चाहिए। भाजपाई झूठ के मास्टर लोग है। केसीसी पर ब्याज 7 से 12 प्रतिशत कर किसान की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की पार्टी है और सदैव किसान हित में कार्य किए है। सम्मेलन में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम बाना, युवा नेता हेतराम जाखड़, विमल भाटी, पूर्व प्रधान सुरजाराम चौधरी ने भी कांग्रेस के लिए वोट मांगे।

ये हुए शामिल, मांगे वोट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ता सम्मेलन को अनेक कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया व सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार को तानाशाही बताते हुए कांग्रेस को वोट देने की बात कही। यहां ब्लॉक अध्यक्ष सूडसर श्रीराम भादू, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, कोडाराम भादू, प्रभुराम बाना, टेमाराम मेघवाल, रेखाराम, ताजूराम नायक, कन्हैयालाल सोमाणी, राधाकिशन सुथार, पूनमचंद नैण, मूलाराम थोरी, पार्षद दाऊद अली, पार्षद मंगतुराम, मनोज सुथार, नानूराम, माननाथ सिद्ध, मनोज पारख, राजेश मंडा, अमराराम गांधी, ओमप्रकाश बाना, श्रवण रिकटोड़, भंवरलाल, मेघाराम चोटिया, रामनारायण, हरिराम गोदारा, लालचंद, उमाराम गोदारा, नेताराम बाडेला, गोरधन खिलेरी, ओमप्रकाश, दीपक गौतम, रमेश बासनीवाल, श्यामसुंदर, प्रदीप पुरोहित, अयुब दमामी, नानूराम नैण, गणेशाराम पोटलिया, सोम नैण, खिमाराम प्रजापत, आईदान गोदारा, राजन मूंड, रामंचद्र चोटिया, संदीप नाई, हीरालाल, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अमित मीणा, डालूराम मेघवाल, किस्तुराराम, रामप्रताप गोदारा, सरजीत जाखड़, नौरंग चाहर, रामप्रताप मेघवाल, सहित अनेक कांग्रेसी सदस्य शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर तेजा मंदिर में आयोजित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  अनेक कांग्रेसी नेता हुए शामिल, मांगे कांग्रेस के लिए वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गोविंदराम का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोविंदरराम ने सम्मेलन में कांग्रेस के हाथ के लिए मांगा साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अनेकों गांवो से शामिल हुए कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम ने किया तेजाजी का पूजन।