Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ अंचल से दशनामी गोस्वामी समाज के नागरिक एकत्र आज बिग्गा बास के हरिरामजी मंदिर में दत्तात्रेय जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए। यहां सामूहिक गायत्री हवन वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ तथा भगवान दत्तात्रेय का पूजन किया गया। नागरिकों ने क्षेत्र के सभी समाज व वर्गों के लिए सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं की। समाज के प्रदेशाध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी व मुखराम पुरी गोस्वामी ने सपत्नीक हवन में भाग लिया। विनोद गिरी ने समाज को एकजुट होने की बात कहते हुए शिक्षा व रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सोनपुरी ने समाज के युवाओं को एकजुट होकर समाज सेवा करने की प्रेरणा दी। समारोह में समाज की कुरीतियों को दूर करने व समाज का सम्मेलन कर जिला स्तर पर शिक्षित प्रतिभाशाली युवाओं व युवतियों को पुरस्कृत करने के बारे में चर्चा की गई। समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उन्हें मजबूत करने का निर्णय भी लिया गया। सभी समाज बंधुओं ने सम्मेलन का आयोजन करने पर सहमति जताई। इस दौरान गणेश गिरी,भीखा पुरी बिंझासर, तोल गिरी, दान गिरी, डूंगर गिरी, सत्यनारायण पुरी, धन गिरी, शंकर गिरी, नानू गिरी, हरि गिरी, किशोर गिरी, गजानंद भारती, मूलचंद भारती, गंगाजल गिरी, प्रभु गिरी, नेमगिरि, मनोज पूरी जेतासर, हनुमान गिरी, माल गिरी, राजू गिरी, मनीष गिरी, हनुमान गिरी, शिवगिरी, भंवर गिरी, भरत गिरी, अमित गिरी, किशन गिरी, कालू भारती सहित बड़ी संख्या में समाज के नागरिकों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशनाम गोस्वामी समाज ने हर वर्ग व जाति के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए दत्तात्रेय जयंति मनाई।