Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
vikash
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी के दिन घर घर में भगवान विष्णु के अनंत रूप का पूजन कर हाथ में अंनत धागा बांधा गया है। अनेक घरों में उद्यापन के आयोजन संपन्न हुए व रिश्तेदारों सहित संपन्न पूजन में घरों में त्योहार का सा माहौल रहा। मंदिरों में भी अन्नत का पूजन किया गया और अनेक श्रद्धालुओं ने कथा सुनकर भजन कीर्तन किया। पुरूषों व महिलाओं ने आज के दिन व्रत रखा और दीर्घ आयु का प्रतीक मानकर अंनत सूत्र बांधा गया। आड़सर बास ठाकुरजी मंदिर के पुजारी जगदीश शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में माना जाता है कि विधि विधान से इस व्रत का पालन करने से मनुष्‍य के सभी कष्‍टों का निवारण होता है। इस दिन व्रत करने वाले व्‍यक्ति को विष्‍णु सहस्‍त्रनाम मंत्र का जप करना चाहिए तथा ऐसा करने वाले व्‍यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
10 दिन गणेश पूजन के बाद आज गणपति विसर्जन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुआ गणपति पूजन की पूर्णाहुति आज हो गई और गणपति विसर्जन किए जाएंगे। श्रृद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ रंग लगाते हुए गणेश पूजन संपन्न होने पर बधाईयां दी। अनेक नागरिकों ने तोलियासर जोहड़, आड़सर जोहड़ में भी गणपति विसर्जन किया। कई लोगों ने मिट्टी के गणेशजी का निर्माण किया उन्होंने अपने घर के गमलों में ही गणपति का विसर्जन कर अगले बरस जल्दी आने का प्रार्थनाएं की।
कोटासर भोमियाजी दादोसा का पांच दिवसीय मेले का संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
क्षेत्र के गांव कोटासर में भोमियाजी महाराज का पांच दिवसीय मेला आज संपन्न हुआ। बीती रात मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण के दौरान अर्धरात्रि को पूरे गांव के चारों तरफ गांव की रक्षा व खुशहाली के लिए पाबूजी महाराज व भोमियाजी महाराज की कच्चे दूध की कार निकाली गई। ग्रामीणों ने बताया कि ये परंपरा गांव बसने से लेकर अब तक चली आ रही है। आज सुबह मंदिर परिसर में अखंड ज्योत के साथ सूडसर से दादोसा का लाडला संघ डीजे ढोल नगाड़ों के साथ कोटासर पहुंचा। मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालु जयघोष करते हुए पहुंचे। इस दौरान विजय सिंह राठौड़ द्वारा सवामणी का भोग लगाकर भंडारा किया गया। भोमियाजी दादोसा सेवा समिति की ओर से मेले आए सभी ग्रामीणों व संघ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश विसर्जन के लिए कन्हैयालाल सोमाणी परिवार पहुंचा तोलियासर जोहड़ पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के ठाकुरजी मंदिर में आयोजित अनंत भगवान की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में संपन्न हुआ भोमियाजी दादोसा का पंच दिवसीय मेला।