Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2026। गुरूवार को मालू भवन में विश्व नवकार दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साध्वी लक्ष्यप्रभा जी ने नवकार महामंत्र का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र दिवस मनाए जाने का उद्देश्य विश्व शांति, सकारात्मकता और अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया में प्रसारित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओ के पधाधिकारी और अनेक श्रावक मौजूद रहें।
तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि जैन समाज द्वारा लगातार विश्व कल्याण के लिए अनेक प्रयास किए जा रहें है। आज के दिन करूणा व एकता का प्रसार करते हुए संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, लर्न एडं फन इंग्लिश मीडियम स्कूल, एमपीपीएस व बाल निकेतन स्कूल में भी कार्यक्रमों के आयोजन संपन्न हुए। जिनमें करीब दो हजार बच्चों ने एकसाथ सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया। तेयुप प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नवकार मंत्र के बारे में जानकारी देते हुए नवकार मंत्र दिवस मनाने के उद्देश्यों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को जीवन में शांति, प्रेम व करूणा को महत्व देने की प्रेरणा दी गई। कार्यकम के संयोजक सभा सहमंत्री एवं जीतो नगर प्रतिनिधि दीपक सेठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।