Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। पीएश्री विद्यालय कीतासर में नागरिकता कौशल गतिविधि के तहत विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन गुरूवार को किया गया। एडवोकेट ओमप्रकाश व अनिल धायल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, बाल अपराध, शिक्षा के मौलिक अधिकार से संबंधित जानकारी दी। ओमप्रकाश ने बाल अपराध के बारे में विस्तार से बताते हुए शिक्षा के अधिकारी के बारे में बताया। वहीं अनिल धायल ने बच्चों को स्वयं के फोटो वायरल नहीं करने व सावधानी पूर्वक मोबाइल प्रयोग के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि टैक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव के समय में बच्चों को समझदार होना पड़ेगा और स्वयं की निजी जानकारियों को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने साइबर फ्रॉड के बारे में बताते हुए सचेत रहने की बात कही। वहीं कार्यक्रम में पीएचसी कीतासर के डॉ प्रदीप सिद्ध ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सिद्ध ने बच्चों को साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखने व सर्दी जुकाम के समय में संक्रमण से दूसरे लोगों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने नशे से दूर रहने की सलाह दी तथा बालिकाओं में सामान्य रूप से खून की कमी के कारण व इससे बचाव के घरेलू उपाय भी बताएं। गांव के वरिष्ठ नागरिक सुभाष पूनियां ने नेतृत्व संबंधी चर्चा करते हुए कुशल नेतृत्व के गुण बताए। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया व कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, सभी विद्यार्थी व मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के बच्चे व स्टाफ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण भी हुए शामिल।