Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए शनिवार, 10 अक्टूबर को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (पंचायत चुनाव 2026) एवं उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने बताया कि कार्यशाला कल शाम 3 बजे तहसीलदार कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ के सभागार में आयोजित होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने की प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (देहात), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (देहात), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (देहात), आम आदमी पार्टी (देहात), बहुजन समाज पार्टी (देहात) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (देहात) के अध्यक्षों को पत्र भेज दिए गए है। इनसे अपने-अपने दल के संभावित प्रत्याशियों को कार्यशाला में शामिल करवाने का आग्रह किया गया है।