Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2022। यूथ कांग्रेस के माध्यम से देश के युवाओं को कट्टर सोच से बाहर निकालेगें एवं युवा जोश को देशहित में सक्रिय कर सोहार्द के माहौल का निर्माण करेगें। यह संकल्प लिया आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के तेजा मंदिर सभागार में और मौका था यूथ कांग्रेस के 62वें स्थापना दिवस पर आयोजित युवा सभा का। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में इस सभा में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्बू तनवीर ने यूथ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी। इस दौरान तनवीर ने देश को एक परिवार बताते हुए वर्तमान केन्द्र सरकार को परिवार के भाईयों को आपस में लड़ा कर राज करने की नीति पर चलने वाली सरकार बताया। तनवीर ने कहा कि देश की आत्मा, एकता एवं सौहार्द है। उन्होंने कहा कि फूट डालों राज करो की नीति पर चलने वाली भाजपा द्वारा छलनी करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया कार्डिनेटर आरिफ नवाज ने देश विरोधी आईटी सेल द्वारा फेक अकाउंट्स से देश का माहौल बिगाड़ने की बात कही। उन्होंने कहा युवा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रह कर पार्टी विचारधारा का प्रसार करने की अपील की। सभा का संयोजन देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने करते हुए बीकानेर देहात यूथ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। सभा में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, खाजूवाला विधानसभा अध्यक्ष खेमाराम भींचर, जालबसर सरपंच बेगाराम लुखा, जिला महासचिव भंवरलाल जोशी, नोखा शहर अध्यक्ष आनंद भूरा, श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, श्रीडूंगरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष भूरनाथ सिद्ध, मुनीराम महिया, रामप्रताप डेलू, राकेश खीचड़, मांगीलाल कुलड़िया, तोलाराम सांसी, राजूराम सारण, चंपालाल कटारिया, राहुल वाल्मीकि, गोपाल तर्ड, गोल्डन तंवर, केशरराम मेघवाल, बजरंग गोदारा, श्रवण जाखड़, डूंगरराम नैण, अंकित बारूपाल, आशीष शर्मा, रामदेव जाखड़, अभिमन्यु गोदारा, दीपक सारस्वत, कृष्णा चांवरिया, जगराम बाना, रामनिवास डोगीवाल, रामलाल नाहर, बनवारीलाल गोदारा, गोविंदराम मेघवाल, राकेश सारण, राकेश खिलेरी, बजरंग गोदारा, गणपत जाखड़, रंजीत बावरी, विशाल मेहरा, जितेन्द्र गोदारा, धनराज कड़वासरा, बलराम जाखड़, कुलदीप चांवरिया, तनवीर बहलिम, कालूराम कस्वा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मोहसीन खान, विवेक प्रजापति, महेश पिलानिया, अकबर खान, रामदेव जाखड़, राजू कामख़यानी, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में युथ कांग्रेस के संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्य प्रगति रिपोर्ट हुई चर्चा, कार्यों को गति देने का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार को आयोजित युवा सभा में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने जिला यूथ कांग्रेस द्वारा फसल बीमा योजना हेतु, पेयजल किल्लत दूर करने हेतु, विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर किए गए प्रयासों की, श्रीडूंगरगढ़ बीदासर रोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने हेतु संघर्ष प्रयासों की, पूर्व नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई आदि कार्यक्रमो की जानकारियां दी। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने यूथ कांग्रेस विधानसभा कार्यसमिति द्वारा चलाए जा रहे जन अधिकार आपके द्वार अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अभियान के तहत जरूरतमंदों तक पहुंच कर सरकारी योजनाओं के लाभ दिलवाने के बारे में बताया। श्रीडूंगरगढ़ शहर युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन समस्या समाधान अभियान के बारे में श्रीडूंगरगढ़ शहर युवा कांग्रेस के किशन वाल्मिकी ने जानकारियां दी। इसके अलावा नोखा, खाजूवाला के पदाधिकारियों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

बांटे तिरंगें, हर घर तिरंगा लगाएगें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है एवं इस महोत्सव में यूथ कांग्रेस भी शामिल है। मंगलवार को युवा सभा के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा तिरंगों का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव अब्बू तनवीर एवं सोशल मीडिया प्रभारी आरिफ नवाज के हाथों से तिरंगा वितरण अभियान की शुरूआत करवाई गई एवं संगठन द्वारा क्षेत्र के सभी गांवों में कार्यकर्ताओं के माध्यम से तिरंगों का वितरण किया जाएगा।