Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2021। बीकानेर देहात भाजपा का तीन दिवसीय शिविर क्षेत्र के गांव पूनरासर की बोथरा धर्मशाला में चल रहा है और जिले भर से भाजपा देहात के कार्यकर्ता शिविर में भाग लेने के लिए एकत्र हुए है। शिविर का उद्घाटन सोमवार को हुआ व पहले ही दिन शिविर में बूथ स्तर शक्ति केंद्र व मंडल प्रकोष्ठो के कार्यों की समीक्षा की गई। चिंतन सत्र में राजनितिक चुनौतियों पर भी मंथन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व संभाग प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने शिविर का प्रारंभ किया। मीडिया प्रभारी एवं जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि सत्यप्रकाश आचार्य ने वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर से प्रशिक्षित होकर कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य निष्ठा पूर्वक करें। इसके साथ ही भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में जानकारी देते हुए जंनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक की विकास यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया। सारस्वत ने शिविर की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। उद्घाटन सत्र में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चैयरमेन मानमल शर्मा, अरूण जैन, बजरंग सारस्वत, महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, आसकरण भट्टर, अगरसिंह, हनुमानमल वैद, अरविंद चारण, कोजुराम सारस्वत, भवानी तावणियां, सुरेश चुरा, महेश राजोतिया, जगदीश पारीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।