Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2025। गुरूवार को श्रीवीर तेजाजी मंदिर श्रीडूंगरगढ़ में मंदिर मेला कमेटी की बैठक बुलाई गई। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला समिति के मौजिज लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करवाने का निर्णय लिया। इस संबंध में आगामी 29 मार्च को जाट समाज की बड़ी सभा बुलाए जाने की घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई। सभा में मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं से संपर्क किया जाएगा। मंदिर के लिए पूर्व में घोषित राशि वसूल करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया जो सभी बकाएदारों से संपर्क कर समिति को रिपोर्ट पेश करेगी। अनेक मौजिज लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और बैठक में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, तुलसीराम गोदारा,  भिखराज जाखड़, श्रवणराम जाखड़, बीरबल गोदारा, लिछूराम जाखड़, आईदान गोदारा, सरपंच किशन गोदारा, पेमाराम गोदारा, शेरुणा, श्रवण भामू, गंगाराम बाना, गोपाल गोदारा बिग्गा, सहीराम गोदारा लोढेरा, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, रामचंद्र गिला, बीरबल देहड़ू, प्रकाश दुसाद, सीताराम सिंवर, हनुमान महिया, गोपाल खिलेरी, भंवरलाल सारण, रामचंद्र जाखड़, देवाराम ज्याणी, रामनिवास जाखड़, रामप्रताप गोदारा, कल्याणसर, मूलाराम गोदारा, लालूराम कुकणा सहित उपखंड क्षेत्र से मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर निर्माण का कार्य पूरा करवाने का लिया निर्णय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 29 मार्च को बुलाई जाट समाज की बड़ी बैठक।