Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2023। गोवत्स द्वादशी पर आज महिलाओं ने गाय व बछड़े का पूजन किया व अपने पुत्रों के लिए लंबी उम्र व स्वास्थ्य की प्रार्थनाएं की। महिलाओं ने पीले के वस्त्र पहने व मूंग मोठ से पूजन किया। गाय व बछड़े को तिलक कर मीठा खिलाया व वस्त्र ओढ़ा कर बछबारस की कथा सुनी। माताओं ने अपने पुत्र के तिलक कर उन्हें लड्डू खिलाया व शगुन के रूपए उनके हाथ में रखें। महिला सावित्री देवी ने बताया कि आज दिनभर घरों में गाय का दूध प्रयोग में नहीं लिया जाएगा। ऐसे में भैंस के दूध की मांग बढ़ी जिससे सुबह सुबह लोग दूधिए के घरों तक दूध लेने पहुंच गए। आज दिनभर महिलाएं चाकू के हाथ लगाए बिना रसोई कार्य करेंगी और भोजन में भी मूंग, मोठ व कढ़ी बनाई गई है। आड़सर बास स्थित गोपाल गौशाला में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंच कर गाय व बछड़े का पूजन किया। गलियों में घर के आगे भी महिलाओं ने गोबर की तलाई बनाकर पूजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में गोपाल गौशाला में महिलाओं ने गाय और बछड़े का किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने पूजन कर सुनी बछबारस की कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय के पूजन के बाद गोपाल कृष्ण की अर्चना की, मांगी पुत्र के लिए लंबी उम्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने किया गौपूजन। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माताओं ने पुत्र के साथ पूजन कर लगाया तिलक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक माताओं ने गौशालाओं में पहुंच कर किया गाय व बछड़े का पूजन।