Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2022।  घर में बैठ कर जुल्म से जुझते हुए कोई महिला अपने जीवन को सजा की तरह ना जीएं और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं। ये बात कही श्रीडूंगरगढ़ थाने में आयोजित सुरक्षा सखी की बैठक में सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने। सीओ ने कहा कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं थाने में महिला हेल्प डेस्क की मदद लेवें और सुरक्षा सखी से जुड़ी युवतियां अपने आस पास की महिलाओं की मदद करें जिससे महिला उत्पीड़न से मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ सकें। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने युवतियों को बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अन्य युवतियों को इसके प्रति सचेत करने की बात कही। शिवराण ने कहा कि युवतियां बिना जान पहचान के लोगों को अपनी आईडी पर एड नहीं करें व सतर्क रह कर टेक्नोलॉजी फ्रेंडली रहें। इस दौरान कस्बे से सुरक्षा सखियां उपस्थित रही व महिला डेस्क इंचार्ज कॉन्स्टेबल बिरमा ने महिलाओं को सहज रहते हुए अपने आस पास की महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने में आयोजित हुई सुरक्षा सखी की बैठक।