Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2026। महिलाएं लक्ष्य तय कर ले और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़े तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती है। ये बात शेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में कही। बिश्नोई ने युवा पीढ़ी को जीवन में एक प्रेरणा और एक सही दिशा का चुनाव करने और निष्ठापूर्वक उसी दिशा में परिश्रम पूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संध्या बिश्नोई का मंडल सदस्यों ने शॉल व साहित्य देकर सम्मान किया। मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में दो चरणों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी लक्ष्यप्रभाजी ने महिलाओं को आज के समय के अनुसार जागरूक होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, मंडल की मधु झाबक, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, किशोर मंडल संयोजक विशाल बोथरा, कार्यसमिति सदस्य मंजू झाबक व राजू देवी विचार व्यक्त किए। सभी सभा संस्थाओं के सदस्य शामिल रहें।
प्रेरणा सम्मान व गृहलक्ष्मी सम्मान दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मंडल द्वारा तेरापंथ समाज की इंद्रा देवी डागा, भीखीदेवी गीया, झिनकार देवी मालू व सोना देवी कुंडलिया को प्रेरणा सम्मान दिया गया। सम्मान पत्र का वाचन संगीता बोथरा एवं सरिता बोथरा ने किया। वहीं गृहलक्ष्मी स्वाभिमान योजना के तहत तेरापंथ समाज की प्रशासनिक, राजनीतिक या अन्य व्यक्तिगत रूप से अर्थोपार्जन कर रही महिलाओं व कन्याओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
एनजीओ मीट में शामिल हुए विभिन्न संस्थाओं की प्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के दूसरे चरण एनजीओ मीट में तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी महिला मंडल, राधिका सत्संग मंडली, अखिल भारतीय साहित्य परिषद व दुर्गा वाहिनी की प्रतिनिधि महिलाओं ने भाग लिया। मीट में नारी को अपने घर और बाहर के कार्यों में सामंजस्य स्थापित कर अपनी पहचान बनाने के विषय पर परीचर्चा की गई। चर्चा का निष्कर्ष सभी संस्थाओं द्वारा मिलकर कामकाजी महिलाओं के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण की जिम्मेदारी निर्वहन करने के रूप में निकाला गया। कार्यक्रम में अर्थ सौजन्य मगनी देवी भादानी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अंबिका डागा ने किया व मधु झाबक ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल ने शेरूणा एसएचओ संध्या बिश्नोई का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं को प्रेरणा सम्मान दिया गया।