Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 2 अप्रैल को दिवंगत पहलवान विजयपालसिंह गोदारा की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि दिवंगत पहलवान विजयपाल गोदारा की 25वीं पुण्यतिथि पर 2 अप्रैल को उनकी स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित किए जा रहे इस दंगल में आस-पास के जिलों सहित कई राज्यों के पहलवान कुश्ती खेलने शामिल होंगे। प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार 72 किलो से ऊपर भार वर्ग के लिए दंगल केशरी विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से 72 किलो तक दंगल किशोर विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से कम भार के लिए दंगल कुमार के लिए विजेता एवं उप विजेता के रखे गए है। इन पुरस्कारों के अतिरिक्त 1 से 35 किलो, 35 से 40 किलो, 40 से 44 किलो, 44 से 48 किलो, 48 से 52 किलो, 52 से 57 किलो, 57 से 62 किलो, 62 से 68 किलो, 68 से 72 किलो, 72 से 76 किलो एवं 76 किलो से ऊपर भार वर्ग में महिला एवं पुरूष पहलवानों की कुश्ती होगी। कुश्ती में भाग लेने के लिए पहलवान दो अप्रैल को सुबह 8 बजे तक दंगल मैदान पर पहुंच कर अपना पंजीयन करवा सकते है। इन सभी भार वर्गों एवं केशरी, किशोर व कुमार के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्राफी के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिए जाएगें। आयोजन की तैयारी को लेकर आज बैठक आयोजित हुई जिसमें बैठक में कुश्ती प्रतियोगिता तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया। अलग अलग टीमों का गठन कर आयोजन संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। बैठक में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, चाँदराम चाहर, कोडाराम भादू, रामचन्द्र गीला, कानाराम तरड़, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, रामकिशन, चरणसिंह सारण, रामलाल जाखड़, भागीरथ खिलेरी, कानाराम भामू, सुशील सेरडिया सहित छात्रावास के छात्रों ने कुश्ती दंगल के पोस्टर का विमोचन भी किया।