Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2023। खेलों के प्रति क्षेत्र के नागरिकों की रुचि लगातर बढ़ रही है और अनेक गांवो में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाने लगे है। क्षेत्र के गांव रिड़ी में कबड्डी का महाकुंभ टूर्नामेंट खेला जाएगा। श्रीवीर बिग्गाजी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान बस स्टैंड नम्बर 3 पर 1 मार्च से प्रारंभ होगा। पुरूष मैच रात्रि में खेले जाएंगे तथा विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार व तीसरे स्थान की टीम को 51सौ रूपए के नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफियां दी जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 1 मार्च शाम सवा सात बजे होगा ग्राउंड पर होगा। महिला टूर्नामेंट का आयोजन 4 मार्च से होगा तथा सभी मैच दिन में खेलें जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र सहित बाहर के गांवो से भी टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार शामिल होंगे। सभी अतिथियों का स्वागत सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण युवा आयोजन की तैयारियों में जुट गए है तथा 100 किलोमीटर दूर से आने वाली टीम के रहने व खाने की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी के नियम लागू होंगे व नशे में खेल मैदान पर उतरने वाली टीम को डिस्क्वालिफाई कर दिया जाएगा।