Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवबंर 2025। फिल्ड में काम नहीं करने पर जमादार द्वारा एक महिला सफाई कार्मिक को हटा देना नागवार गुजरा तो 5 महिलाओं सहित 9 जनों ने महिला जमादार के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर डाली। रविवार, 2 नवंबर को महिला जमादार मोमासर बास निवासी ललिता देवी पत्नी विष्णु कुमार ने ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को पत्र सौंप कर सफाई कार्मिक शांतिदेवी पत्नी जगदीश के विरूद्ध विभागीय जांच करवाने व उसके राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले अनिल कुमार पुत्र प्रकाशचंद्र, श्रवण उर्फ मिथुन पुत्र सांवरमल के खिलाफ धमकाने की शिकायत दी। सोमवार को जमादार ललिता देवी ने थाने पहुंच कर अनिल, श्रवण उर्फ मिथुन व लक्ष्मीनारायण पुत्र ख्यालीराम, भागीरथ पुत्र सांवरमल, लिछमा देवी, मंजू देवी, धापा देवी, निशा देवी, सुनीता के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 9.15 बजे वह मुख्य बाजार में काम करवा रही थी तभी श्रवण उफ्र मिथुन वहां आया और गालियां निकालते हुए मारपीट करने लगा। उसके पुत्र विकास ने बीच बचाव किया तो आरोपी वहां आ गए व दोनों माँ, बेटे के साथ मारपीट की। परिवादिया ने बताया कि आरोपी उसके व उसके परिवार के साथ रंजिश रखते है। आरोपियों ने उसे शांति देवी पत्नी जगदीश को हटाकर अच्छा नहीं करने व अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपियों ने राजकार्य करते हुए उसे सार्वजनिक स्थान पर रोका, लज्जा भंग की, मारपीट की व गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी।