Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2026। पति सहित जेठ व ससुर ने पीट पीट कर महिला को घायल कर देने के आरोप में तीनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
पीड़िता पूजा लूहार हाल निवासी धीरदेसर चोटियान ने बिग्गाबास रामसरा निवासी अपने पति रामूराम, जेठ दुलाराम व ससुर मूलाराम लूहार के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल 2026 के दिन दोपहर में करीब 12 बजे शराब के नशे में तीनों आरोपी लाठियां लेकर उसके कमरे में घुसे। आरोपियों ने गंदी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे मरा समझकर चले गए। जब उसे होश आया तो उसने अपनी माँ को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता की माँ दुर्गा देवी, मामा काशीराम व दादा खूमचंद ससुराल पहुंचे। आरापियों ने पीड़िता को कमरे में बंद कर रखा था और उसके परिजनों को कमरे में नहीं आने दिया। उसके परिजन जबरन कमरे में घुसे और उसे अस्पताल ले जाने लगे तो पति और ससुर उसे मारने पीछे दौड़े। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर आए और ईलाज करवाया। परिवादिया ने बताया कि उसके दो बच्चे है और बदमाश प्रवृत्ति के आरोपी कम दहेज के ताने देते हुए आए दिन उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करते है। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र सिंह को सौंप दी है।