Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। चोरी व उठाईगिरी की घटनाएं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। पूर्व में एक महिला चोर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश भी किया था। वहीं एक महिला का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रामस्नेही मार्केट में स्थित एक दुकान से सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक महिला कपड़े की दुकान में आई और 12 मीटर का एक थान उठाकर ले गयी। दुकान मालिक राजू सिद्ध सोमवार को बिजली नहीं होने से बाहर खड़ा था और महिला कपड़ा लेकर जाने लगी तो वह दुकान पहुंचा व उसे रोका भी। महिला ने पास की दुकान में बैठी दो महिलाओं की ओर इशारा करते हुए उन्हें दिखाकर आने की बात कही। दुकानदार को लगा वह दिखा कर आएगी। परंतु महिला एक मिनिट उन महिलाओं के पीछे खड़ी हुई और कपड़ा लेकर फरार हो गयी। दुकान मालिक ने पीछा किया पर तब तक वह आंखों से ओझल हो गयी। दुकान मालिक ने दुकान में आकर सीसीटीवी खंगाला व टाइम्स को भी उपलब्ध करवाए। दुकानदार ने अन्य दुकानदारों को बाजार में घूम रहे उठाईगीरों से सतर्क रहने की बात कही है।