Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों व व्यापारियों के लिए बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से आई है। क्षेत्र में कल 3 मई को आखातीज मनाई जाएगी और इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में कल अवकाश रखे जाने की घोषणा कृषि मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने की है। भादू ने टाइम्स को बताया कि कल मंडी में जिंसो की निलामी नहीं होगी तो सभी किसान अपनी उपज लेकर मंडी 4 मई बुधवार को ही आएं। भादू ने कहा कि कल विवाह समारोह की अधिकता भी रहेगी और खराब मौसम की चेतावनी को ध्यान में रख कर किसान व व्यापारी अपनी उपज को उचित स्थान पर रख कर सुरक्षित करें। बता देवें आज बीकानेर में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है बीकानेर मंडी में आज अवकाश रखा गया है।