Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 11.08.12 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। मुख्यमंत्री ने सुजानगढ़ जिला घोषित करने के बाद सुजानगढ़ में जहां जश्न का माहौल है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में विरोध प्रारंभ हो गया है। आगामी दिनों में श्रीडूंगरगढ़ का राजस्व नक्शा बदल जाने की संभावनाएं नजर आने लगी है। आज एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रीड़ी व रीड़ी के आस पास के सभी गांव बीदासर तहसील व सुजानगढ़ जिले में शामिल होने की चर्चाए छिड़ चुकी है। सुजानगढ़ को बीकानेर संभाग में या सीकर संभाग में शामिल किए जाने की चर्चा भी चल पड़ी है। हालांकि सीमांकन नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। परंतु इस खबर के बाद क्षेत्र के गांव रीड़ी में विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। युवाओं ने रीड़ी को श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले में ही रखे जाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री से जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने की बात कही है। गांव के मुख्य मार्ग पर युवाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान गांव के काननाथ सिद्ध, अर्जुन जाखड़, गणेश जाखड़, मुनीराम महिया, राजू जाखड़, नंदू जाखड़, अशोक, मनोज सिद्ध, मांगीनाथ, पेमनाथ, राजू, भीमसेन, तुलसीराम जाखड़, मुखराम जाखड़, देदाराम मेघवाल सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी के ग्रामीणों ने जताया विरोध, दी चेतावनी।