Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 21.57.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। बसंत पंचमी में मौके पर अनेक शुभ व मांगलिक कार्य क्षेत्र में संपन्न हुए है। गांव रीड़ी व इंदपालसर में कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू ने सपत्नी एक कमरा मय बरामदा व एक मुख्य द्वार बनाने के लिए सार्वजनिक हित में सहयोग देते हुए पूजन संपन्न किया। भादू की पत्नी और समाज सेवा के विभिन्न संगठनों में सक्रिय उद्यमी भंवरी देवी भादू ने गौसेवा व मंदिर में आने वाले जातरूओं की सेवा के लिए अर्थ सहयोग देते हुए कमरे व मुख्य द्वार के निर्माण हेतु विधि विधान से भूमि पुजन किया। भादू दंपत्ती ने इंदपालसर गौशाला के मुख्य द्वार के निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न किया व गांव रीड़ी में बाबा रामदेव के मंदिर में कमरा मय बरामदा निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न किया। इस दौरान रीड़ी में पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि टेमाराम कालवा, भंवरलाल जाखड़, तुलछाराम जाखड़, रामप्रताप जाखड़, भींराजराम जाखड़, मामराज जाखड़, नौरंगराम जाखड़, पन्नाराम जाखड़, गोरधन नायक, भागीरथ शर्मा सहित अनेक मौजिज लोग पूजन में शामिल हुए। सभी ने भादू दंपत्ती की सराहना करते हुए मंदिर में सुविधा हेतु नवनिर्माण करवाने पर पुजारी कालूराम कामड़ सहित आभार जताया। वहीं गांव इंदपालसर में गौशाला परिसर में गौशाला समिति अध्यक्ष जगमालसिंह, गौसेवक मेघाराम जाखड़, ब्रदीराम शर्मा, कुनणाराम सुथार, चंदाराम शर्मा, नराणाराम जाखड़, किशनाराम सिहाग सहित बड़ी संख्या में गौसेवक शामिल हुए। सभी ने भादू दंपत्ती का आभार जताया।