Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
दूसरों के घरों को रंगों से सजाने वाले इन्द्रचंद ने परिवार को बेसहारा छोड़ बेरंग किया जीवन, जानें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2021। क्षेत्र के गांव उदरासर के 22 वर्षीय युवा इन्द्रचंद नाई ने देर रात हुए सड़क हादसे में अपनी जान गवां दी। पूरे गांव में गम का माहौल है क्योंकि दूसरों के घरों को रंग पेंटिंग से सजाने वाला कलाकार इन्द्रचंद अपने परिवार को असमय बेसहारा कर गया। एक पुत्र व एक पुत्री का पिता इंद्रचंद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित दूर दूर तक लोगों के घरों को रंगों से सजाता था। इन्द्रचंद के पिता ओमप्रकाश नाई का करीब 10 साल पहले देहांत हो गया था और माता ने स्कूल में मिड डे मील का भोजन पका कर परिवार को संभाला। इन्द्रचंद की माँ व पत्नी बेसुध है और बच्चे बेहाल है। बड़ा भाई कालूराम अस्पताल में सिर पकड़े बैठा है व छोटे भाई से उठ कर घर संभालने की बात कह रहा है। युवा साथी उसके हँसमुख व्यवहार को याद कर हम आंखों से अंत्येष्टि की तैयारी कर रहें है। देर रात ही गांव से सरपंच व कई युवा अस्पताल पहुंच गए व परिजनों को ढांढस बंधा रहें है। बता देवें इन्द्रचंद अपने साथी गिरधारी जाट साथ गांव ठुकरियासर में चंग का कार्यक्रम देख कर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहा था रास्ते में तंवर होटल के पास हुए हादसे में इन्द्रचंद की मौत हो गई व घायल गिरधारी को बीकानेर रेफर कर दिया गया।