Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2023। चोरी की वारदातों से अनेकों बार पीड़ित परिवार तो परेशान होते ही है परंतु कई बार ऐसी वारदात सामने आती है जिससे पूरे के पूरे गांव पीड़ित होकर परेशान होते है। क्षेत्र में गत 30 अक्टूबर व 1 नवबंर को चोरों ने विद्युत विभाग को लाखों का चूना लगाते हुए चालू लाइन व ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। सेरूणा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मणकरासर गांव के पास 63 केवीए का पीएचईडी के ट्यूबवैल का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। वहीं बींझासर से पूनरासर जाने वाली लाइन से 1700 मीटर लाइन का तार चोरी हो गया है। बिजली विभाग के वसीम भियानी पुत्र शकील भियानी ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरी ने बींझासर प्रथम जीएसएस से वन भूमि की ओर लगभग 1500 M ACSR DOG LORDUTAR का तार चोरी हो गया है। वहीं 1 नवबंर को भी लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक इस लाईन का तार पूर्णतया चोरी कर लिया है। चोरों ने मणकरासर के पीएचईडी टयूबवैल का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी गई है।