Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। ग्रामीण ओलंपिक का दूसरा चरण आज विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के सम्मान के साथ पूरा हो गया है। खिलाड़ियों को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और उत्साह व जोश के साथ ब्लॉक स्तरीय खेल उत्सव समारोह पूर्वक संपन्न किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ग्रामीण ओलपिंक के सभी 6 खेलों के विजेता व उपविजेता टीमों की ग्राम पंचायतों को 51-51 हजार की प्रोत्साहन राशि पंचायत समिति मद से देने की घोषणा की है। गोदारा ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार का सपना है कि हर गांव ढाणी में बैठा प्रतिभावान खिलाड़ी आगे निकल सके और निखर सके जिससे हरियाणा पंजाब की तरह यहां से राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि इस खेल आयोजन ने हर गांव में जोश व उत्साह का संचार कर दिया है और हर उम्र हर वर्ग को खेल की डोर में बांध दिया है। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राज्य स्तर तक श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करने की प्ररेणा दी। अतिथि के रूप में विकास अधिकारी रामचंद्र जाट उपस्थित रहें व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने लखासर के स्कूल में खो खो ग्राउंड, नेट सहित तथा हाल बनाकर देने की घोषणा भी की। समापन समारोह में जयपुर पब्लिक स्कूल, नानू देवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर, राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम गोदारा, बापेऊ सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्याणी, खींयाराम आदि उपस्थित रहे। विजेता और उपविजेता टीमों के लिए उपस्थित जनों ने अनेक पुरस्कारों की घोषणा की। सीबीईओ शीशराम कुल्हरी ने सफल आयोजन हेतु सभी खिलाड़ियों, ग्रामीणों, स्थानीय प्रशासन, शारीरिक शिक्षकों और व्यवस्था में लगे सभी विभागों के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मच संचालन मनोज शास्त्री और प्रभुराम जाखड़ द्वारा किया गया।

विजेता उपविजेता रहा कौन पढें आज सुबह लगाया गई ये खबर, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जाने पूरी जानकारी

ग्रामीण ओलंपिक महोत्सव में 6 खेलों के फाइनल संपन्न, विजेता व उपविजेता रहें ये।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, रिड़ी की छात्राओं ने विजयी किया कबड्डी का मैदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन समारोह में उपविजेता टीमों को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी के खिलाड़ियों ने जिता कबड्डी का मैदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग के कार्यकर्ता शिक्षकों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम छात्रावास के बालकों ने मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर उपस्थित रहें अतिथिगण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति।