Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2021। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर-सियालदह- बीकानेर दुरंतो स्पेशल बीकानेर से 11 जून से कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करवाते हुए पुन: संचालन का निर्णय किया है। यह रेलसेवा सियालदह से 9 जून से चलेगी। सियालदह से गाड़ी संख्या 02287 सियालदह- बीकानेर दूरंतो स्पेशल 9 जून को शाम 17.00 बजे रवाना हो कर नई दिल्ली 11.00 बजे आकर 11.25 बजे रवाना होते हुए बीकानेर मंडल के लोहारू स्टेशन 13.53 बजे आकर 13.56 बजे, सादुलपुर 14.33 बजे आकर 14.35 बजे,चूरू 15.26 बजे आकर 15.28 बजे, रतनगढ़ 16.03 बजे आकर 16.05 बजे,श्रीडूंगरगढ 16.51 बजे आकर 16.53 बजे रवाना होकर बीकानेर शाम 18.25 बजे पहुंचेगी तथा वापसी में बीकानेर से गाड़ी संख्या 02288 बीकानेर-सियालदह दुरंतो स्पेशल दोपहर 12.15 बजे रवाना हो कर श्रीडूंगरगढ 13.06 बजे आकर 13.08 बजे, रतनगढ़ 13.55 बजे आकर 13.58 बजे,चूरू 14.34 बजे आकर 14.37 बजे, सादुलपुर 15.21 बजे आकर 15.23 बजे, लोहारू 16.00 बजे आकर 16.03 बजे होते हुए नई दिल्ली 19.20 बजे आकर 19.45 बजे एवं सियालदह अगले दिन दोपहर 13.15 बजे पहुंचेगी। ये स्पेशल रेलसेवा इन स्टेशनों के अतिरिक्त धनबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., कानपुर सैंट्रल,रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव लेगी। सियालदह से यह रेलसेवा रविवार, सोमवार, बुधवार व गुरुवार तथा बीकानेर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को चलेंगी। इस रेलसेवा में 04 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी , 01 फर्स्ट एसी, एक पैन्ट्रीकार एवं 02 पॉवर कार सहित कुल 20 कोच हैं।