Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-04-23 at 4.30.20 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की फीस सरकार द्वारा पुर्नभरण करने में किए जा रहे विलंब के विरोध में निजी विद्यालय संचालकों में रोष व्याप्त है। निजी विद्यालय संचालकों के संगठन स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक में इस संबध में मुख्यमंत्री के समक्ष रोष जताने का निर्णय लिया गया। रविवार को कस्बे की विद्यास्थली स्कूल में सेवा की बैठक हुई एवं बैठक में शिक्षा सत्र 2022-23 के बिल शिक्षा विभाग द्वारा बना कर ट्रेजरी को भेजे जा चुके है लेकिन वित्त विभाग द्वारा लगातार विलंब किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार यह भुगतान 31 मार्च से पहले हो जाना चाहिए था। अब संपूर्ण शिक्षा सत्र बीत गया है व इस कारण दोनों किश्तों का भुगतान एक साथ होने की आवश्यकता है। अपनी इन मांगों को लेकर सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा एवं 26 तक भुगतान नहीं होने पर आगामी 26 को जसरासर आने के दौरान मुख्यमंत्री के सामने विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में ओमप्रकाश भाकर, मनोज गुंसाई, मनीष शर्मा, राकेश व्यास, प्रमोद कुमार सारस्वत, विवेक उपाध्याय, सहीराम जाखड़, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, रामनिवास धायल, धीरज माटोलिया, कांति प्रकाश दर्जी, रामसिंह भादू, मुकेश प्रजापत, बजरंग गोदारा सहित कई निजी विद्यालयों के संचालकों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी विद्यालयों के संचालकों के लिया मुख्यमंत्री के सामने विरोध प्रदर्शन का निर्णय।