Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20241020-WA0051
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2024। रविवार को पूर्व विधायक द्वारा संचालित लोकसेवा केन्द्र में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में एवं आशीष जाड़ीवाल, मदन प्रजापत, भंवरलाल प्रजापत की अध्यक्षता में लंबित ट्रोमा सेंटर के निर्माण को जल्द शुरू करवाने के लिए आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिया ने ट्रोमा के मुद्दे पर राजनैतिक भेद छोड़ कर एक साथ आने का आह्वान किया एवं दीपावली के बाद संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया। इस बैठक में ट्रोमा के लिए दिए जा रहे धरने को सर्मथन देने का निर्णय लिया गया एवं इस निर्णय के बाद बैठक में मौजूद लोगों ने केन्द्र से मुख्य बाजार होते हुए धरने तक बाईक रैली निकाली व सामूहिक रूप से धरने पर पहुंचे। जहां धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महिया ने ट्रोमा एवं उपजिला चिकित्सालय के निर्माण को लटकाने के आरोप सरकार पर लगाते हुए सरकार की इस उदासीनता को क्षेत्र में सड़क हादसों में हो रही मौतों का ज़िम्मेदार ठहराया। महिया ने बाहेती परिवार द्वारा निर्माण के लिए तैयार होने की बात कही एवं रोड़ा लटकाने वालो को चेतावनी दी। इस दौरान किसान सभा तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल, छात्र नेता मुकेश ज्याणी, जाविद बेहलिम, प्यारमोहम्मद, मोहन ज्याणी, गणेश मीणा, ताहिर काज़ी, सोकीन काज़ी, पूर्व पार्षद हनुमान मेघवाल, मंगतू राम वाल्मिकी, विवेक लावा, सुभाष जावा, सूरजनाथ कलवानियां, समीर, माजिद, नीरज शर्मा, आदिल, इमरान, दीनदयाल शर्मा, गिरधारी जाखड़, तोलाराम सहु, जैकी तुनगरिया, शंकरलाल दुसाद, त्रिलोक नायक, कैलाश महिया, चुनीलाल टाडा, शेखर रैगर, दुर्गाराम भार्गव, लालचदं गुर्जर, हनुमान सिंह राजपुरोहित, आमिर खोखर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी धरने पर पहुंचें एवं अपना सर्मथन दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।