Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नाबालिग छात्रा के गायब होने के मामले में छात्रा के दस्तेयाब होने के बाद पुलिस की आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्यवाही के विरोध तुल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को पुलिस कार्यवाही के विरोध में बाजार बंद का आह्वान दूसरे दिन भी कायम रहा एवं शुक्रवार के अपेक्षा शनिवार सुबह बाजार ज्यादा सूने नजर आ रहे है। रोजमर्रा के दिनों में सुबह नौ बजे तक बाजार खुल जाते है लेकिन शनिवार को तो बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों की चाबीयां तक नहीं लेकर आए। व्यापार मंडल एवं संघर्ष समिति द्वारा सुबह 11.30 बजे गांधी पार्क में आम सभा का आह्वान किया गया है एवं सभा में चर्चाओं के बाद व्यापारी प्रशासन से मुलाकात करने एसड़ीएम कार्यालय तक जाएगें। जहां एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने, थानाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने एवं मामले में युवतियों के सहयोगियों का खुलासा करने की मांग उइाई जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने बताया कि मामला शांत होने के बाद किसी दबाव में पुलिस कार्यवाही जानबुझ कर शहर का माहौल खराब करने के लिए की गई है। लेकिन कस्बे की जनता सामूहिक रूप से शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस के अन्याय का विरोध करेगी। आप भी देखें कस्बे में सूनसान पड़ें हमेशा व्यस्ततम रहने वाले बाजारों के फोटो।