Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2021। देश में क्रांति की अलख जगाने वाले शहीद भगतसिंह के दीवाने उनके 114 वें जन्मदिन पर देश हित में रक्तदान करके उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। 26 सितंबर को आयोजित होने वाले इस शिविर की तैयारियों में जुटें छात्र संगठन एसएफआई के युवा मुख्य स्थानों पर बड़े बड़े बेनर लगा रहें है। आज छात्र युवकों ने बैठक का आयोजन कर शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने बताया कि कोरोना संकट के चलते जिंदगियां बचाने का जिम्मा विद्यार्थियों व नोजवानों के कंधों पर है और युवा पूर्ण उत्सव से इसे निभाएंगे। शिविर का उद्घाटन विधायक गिरधारीलाल महिया व एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ करेंगे। किसान नेता मोहन भादू ने कहा कि भगतसिंह का जन्म 27 सितंबर को हुआ परंतु 27 को सँयुक्त किसान मौर्चा के भारत बंद के आह्वान के कारण शिविर का आयोजन 26 को किया जाएगा। बैठक में सोम शर्मा, राजेश शर्मा, रामधन जाखड़, गौरव टाडा, सुभाष जाखड़ सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।