Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को कोरोना के 13 नए संक्रमित सामने आए और संक्रमण गांवो में बढ़ता नजर आया। चिकित्सा विभाग लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में होम क्वारेंटाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश संक्रमितों को दे रहा है। आज गुरुवार को भी 13 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी, सत्तासर, सुरजनसर, तोलियासर, बिग्गा, ऊपनी, रीड़ी, सावंतसर, दुलचासर, भोजास, झंझेऊ, पूनरासर में सुबह 9 बजे कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। आर्य ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के परिजन व आस पास रहने वाले नागरिक उनसे क्वारेंटाइन का पालन करवाने की जिम्मेदारी समझे और कोई उल्लंघन करें तो इसकी सूचना भी चिकित्सा कर्मी को देवें। बता देवें आज क्षेत्र में सेम्पल शिविर का आयोजन नहीं है।