Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवंबर 2022। राज्य स्तरीय सीनियर बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर के करणीसिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर से प्रारंभ होगा। बीकानेर बॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने बताया कि पुरुष वर्ग में 36 टीमें तथा महिला वर्ग में 28 टीमें भाग लेंगी। राजस्थान बॉलीवॉल संघ के सचिव रामावतार सिंह जाखड़ तथा बॉलीबॉल फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनिल चौधरी भी मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी टीमों के रहने खाने की व्यवस्था संघ द्वारा की जा रही है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बॉलीबॉल प्रेमी बड़ी संख्या में है तथा वर्ष 2013 में यहां राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भी किया गया था। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अनेक बार स्टेट व ओपन प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हुआ है।