Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरकार चुनने की गणित आज साफ हो जाएगी। नागरिकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई परिणाम जानने के लिए उत्सुक है और प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे है। मतगणना स्थल पर बेरिकेडिंग के बाहर समर्थकों का जमावड़ा प्रारंभ हो गया है और नागरिक वहीं अलाव जला कर तपने लगे है। एजेंट का 8 बजे प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा व बता देवें की आप सभी घर बैठे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के लाइव कार्यक्रम से जुड़ कर पल पल की अपडेट्स से सीधे जुड़ सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों तक 1 से 40 तक सभी प्रत्याशियों के रिजल्ट आप तक तुरन्त पहुंचाने का कार्य श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा किया जाएगा। आप मतगणना स्थल से लाइव हलचल देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर लाइव को 8 बजे जॉइन करें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक व यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें जिससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की खबरों से आप अपडेट रह सकें।

https://www.youtube.com/channel/UCvC1S-95tqLCDvbeYuTLQRw

https://www.facebook.com/sridungargarhtime/