Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। सेरूणा थाने में एक महिला द्वारा अपने बेटे के ससुर पर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाने के मामले में परस्पर एक ओर मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि 40 वर्षीय जगदीश पुत्र खिराजराम भाट निवासी समंदसर ने अपने भाई के जवाईं विकास व उसके माता पिता राजूदेवी व लीलूराम पर अपने भाई का पैर तोड़ देने व मारपीट कर रूपए छीन लेने, मोबाईल फोन पटक कर तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को मैं और मेरा भाई गोपालराम अपने खेत में बनी ढाणी में बैठे थे। शाम सात बजे मेरे भाई गोपालराम के मोबाईल पर उसके जवांई विकास का फोन आया कि कोई जरूरी काम है तो आप गांव समंदसर के धर्मकांटे के पास आ जाओ। हम दोनों मोटरसाईकिल लेकर धर्मकांटे तक पहुंचे तो वहां आरोपीगण लाठियां लेकर खड़े थे। हमारे पहुंचने पर गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की नियत से मारपीट की। पार्थी ने बताया कि मेरे कई चोटें आई गोपालराम का पैर टूट गया और उसके शरीर पर काफी चोटें आई है। गोपालराम का ईलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है और लीलूराम ने मेरी जेब से 1120 रूपए छीन लिए। शोर सुनकर राह चलता मेरा लड़का पवन आ गया जिसका फोन आरोपियों ने तोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर भैराराम, सीताराम आ गए व हमें आरोपियों से छुडवाया और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच एएसआई राजकुमार के सुपुर्द कर दी है।