Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2022। क्षेत्र के गांव बाड़ेला में गत 18 नवम्बर को मिले एक शव के मामले ने आज सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी, पुत्र और बाडेला में भगत का डेरा चलाने वाले तांत्रिक सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मृतक चौथाराम नायक के भाई गुसाईसर छोटा निवासी कानाराम नायक ने लिखित रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में मृतक चौथाराम की पत्नी कमला, उसके प्रेमी भंवरलाल नायक, बाड़ेला निवासी तांत्रिक काननाथ नायक, मृतक के पुत्र गोविंदराम नायक, सहयोगी गज्जूसिंह राजपूत के खिलाफ उसके भाई की हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए शव कुंड में डाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेंगे। क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात की अपडेट ख़बर के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।