Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। पत्नी महिला नहीं है और वो एक ट्रांस जेंडर है, ये आरोप लगाते हुए एक पति ने ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। गांव राजेडू निवासी युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर धोखे से थर्ड जेंडर के साथ शादी करवाने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में युवक विजय कुमार खिलेरी ने सैरूणा पुलिस थाने में ज़रिए इस्तगासा रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह बड़े भाई मनीराम के साथ ही 30 अप्रैल 2012 को चुरू जिले के बीदासर तहसील के गिरवरसर गांव निवासी गुमानाराम जाट की पुत्रियों सुलोचना व किस्तूरी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से उसकी भाभी सुलोचना तो ससुराल आती थी, लेकिन उसकी पत्नी किस्तूरी का आना जाना नहीं होता था। शादी के 10 साल बाद इसी साल वह अपनी पत्नी किस्तूरी को लेकर अपने गांव आया है। उसने कई बार पत्नी के पास जाने का प्रयास किया परन्तु वह कोई बहाना बनाकर टाल देती। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ तो पत्नी ने बताया कि वो ट्रांस जेंडर है। युवक ने अपने ससुर गुमानाराम, सास परमेश्वरी देवी, साले दीपाराम, भागूराम, लक्ष्मण राम जाट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।‌ पुलिस मामला दर्ज कर जांच सैरुणा एसएचओ रामचंद्र ढाका के सुपुर्द कर दी है।