Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-12-24 at 15.18.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2023। गांव राजेडू में शीशराम गोदारा तीन महिने पहले नागौर से लापता हो गए। उनकी पत्नी व पांच बच्चे उनकी तलाश में परेशान है। गोदारा की पत्नी चुकीदेवी ने टाइम्स के सभी पाठकों से मदद की गुहार लगाई है। उनकी पत्नी ने बताया कि उनकी तीन पुत्रियां व दो पुत्र अपने पिता की राह देख रहें है। पति के लापता होने के बाद से ही ससुर की तबीयत खराब हो गई है। चुकी देवी ने बताया कि उनके पति नागौर में श्रमिक के रूप में काम करते थे और तीन महिने से अचानक लापता हो गए है। परिजनों ने भी तलाश के प्रयास किए परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पत्नी ने नागौर थाने में भी गुहार लगाई और सेरूणा थाने में भी लिखित परिवाद दी परंतु पुलिस की ढुलमुल रवैये के कारण गोदारा का कुछ पता नहीं चल पाया है। चुकी देवी ने बताया कि वे परेशान हो गई है और अब एकमात्र आशा पाठकों से ही है। अगर किसी को शीशराम कहीं नजर आए या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो वे पुलिस को या श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कार्यालय में सूचना दे सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीशपाल गोदारा तीन महिने पहले नागौर से हुए लापता, पत्नी बच्चे व बूढ़े पिता हुए परेशान, आप भी करें मदद।