Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-_new-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2022। 20 वर्ष पहले अपने पति को खो देने वाली विधवा मां ने आज बुढ़ापे का सहारा खो दिया। उसकी आंखो का तारा काल के क्रुर प्रहार का शिकार हो गया और मां का हाल रो-रो कर बेहाल हो गया है। युवा पुत्र को खोने से मां के हृदय से उठ रही चित्कार से गांव बरजांगसर सिहर उठा है और हर कोई इस घटना को प्रकृति का अन्याय बता रहा है। आज सुबह हाइवे पर हुए सड़क हादसे में बस का ड्राइवर बरजांगसर निवासी 37 वर्षीय सांवत सिंह की मौत हो गई और उनका परिवार इस झटके को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। सांवतसिंह का विवाह सात वर्ष पहले हुआ और पांच वर्षीय व पांच माह के दो बालक पिताविहीन हो गए है। सभी नाते रिश्तेदार सांत्वना देने में जुटें है पर जीवनसंगिनी बार बार होश खो बैठती है। कल तक हंसते खेलते परिवार की खुशियों को जैसे ग्रहण लग गया हो और आज सुबह घर का चिराग बुझ गया। सांवतसिंह के चाचा स्वरूप सिंह ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। फफक फफक रो रहे छोटे भाई देवेन्द्र सिंह को चाचा स्वरूपसिंह हिम्मत बंधा रहें है। स्वरूपसिंह ने रूंधे गले से टाइम्स को बताया कि उनके भाई के जाने के बाद से भतीजा सांवत ही घर की जिम्मेदारी उठा रहा था और करीब 14 वर्षों से ड्राइवरी का कार्य ही कर रहा था वहीं पांच वर्षों से बस चला रहा था। बता देवें ट्रक में सवार जैसलमेर निवासी खलासी की भी मौत हो गई थी व 21 जनें घायल हो गए थे।