Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितबंर 2021। गांव सांवतसर में शोर्य चक्र प्राप्त जीवप्रेमी शहीद निहालचंद धारणिया की 25 पुण्यतिथि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने श्रद्धाजंलि दी। मंगलवार रात जागरण रखा गया जिसमें लालासर साथरी महंत स्वामी सच्चिदानंद आचार्य व संत गणों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। बुधवार सुबह गांव में खुला अधिवेशन रखा गया जिसमें श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हवन में आहुतियां देने के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड, समाजसेवी राजाराम धारणिया, जीव रक्षा अध्यक्ष बीकानेर मोखराम धारणिया, जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संगठन मंत्री भंवरलाल विश्नोई, पर्यावरण विद सज्जन बेनीवाल, रामगोपाल माल ने पर्यावरण के बारे में विचार रखते हुए जीव व पर्यावरण के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीरों की कथाएं भी बताई। सभी वक्ताओं ने जीवरक्षा का आह्वान करते हुए प्रति आम नागरिक को इसके लिए जागरूक होने की बात कही। कैप्टन भंवरलाल ने शौर्य चक्र पदक का महत्व सभी को समझाया। वहीं राजाराम धारणिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए गांव के विकास की बात कही। सभी अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी व शहीद निहालचंद अमर रहें के नारों से सांवतसर गूंज उठा।

सारस्वत ने शहीद प्रतिमा पर टीन सेड की घोषणा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने शहीद निहालचंद धारणियां की प्रतिमा पर टीन सेड बनवाने की घोषणा की जिसके लिए ग्रामीणों ने सारस्वत का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीवप्रेमी शहीद के श्रद्धाजंलि सभा में एकत्र हुए क्षेत्र के नेताओं सहित सैंकड़ाे जीवप्रेमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतो व समाजसेवियों ने श्रद्धाजंलि दी शहीद निहालचंद को।