Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2023। सर्दी का मौसम और विवाह समारोह की सीजन में चोर सक्रिय हो गए है। कितासर बीदावतान में बीती रात चोरों ने करीब आधा दर्जन घरों में सेंधमारी का प्रयास किया और एक घर में घुसने में कामयाब हो गए। चोरों ने यहां से सोने चांदी के आभूषण सहित 70 हजार रूपए नगद चोरी कर लिए। घर मालिक 45 वर्षीय महावीरसिंह पुत्र पूर्णसिंह ने थाने पहुंच कर चोरी का मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके घर रात 12 बजे बाद घुसे चोरों ने बक्शे तोड़ेकर सोने की आड, झूमके, रखड़ी, दो अगूंठी, कान के लूंग, तीन जोड़ी पाजेब व 70 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात वह घर में अकेले सो रहा था और उसका पुत्र किसी विवाह समारोह से 12 बजे घर लौटा और सो गया। पुत्र ने बक्शे टूटने की आहट सुनाई पड़ी परंतु वह नींद में होने के कारण उठ नहीं पाया और चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह पत्नी के लौटने पर चोरी की वारदात का पता चला। आसपास छानबीन करने पर तीन चोरों के पैरो के निशान उसके सहित चार पांच अन्य घरों में भी मिले होने की बात बताई। घटना से ग्रामीण सहम गए है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम के सुपुर्द कर दी है।