Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2020। कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल, सनशाइन सेकेंडरी स्कूल, उदरासर राजकीय विद्यालय में गांधी व शास्त्री को याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। जयपुर पब्लिक स्कूल में निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने दोनों महापुरुषों से हमें सत्यनिष्ठा व देशहित के लिए जीने की प्रेरणा लेने की बात कही। विद्यालय व रमन पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टॉफ ने यहां पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों नेताओं को नमन किया। सनशाइन स्कूल की प्रधानाचार्या कविता गोड़ ने कहा कि हम जहां है वहीं हर स्तर पर देश सेवा की सोच के साथ समाज मे अपना योगदान देवें। स्कूल स्टॉफ ने भी पुष्पांजलि दी।

वहीं गांव उदरासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर का राष्ट्रीय पर्व विशेष रूप से कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए जन आन्दोलन के रूप में मनाया। प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी ने ग्रामीणों को कोविड 19 के संक्रमण को रोकने के लिए दो गज की दूरी और मास्क जरूरी की बात कही।उदरासर विद्यालय के प्रिंसिपल ने एक नवाचार करते हुए स्टाफ, छात्र-छात्रा, अभिभावक बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी और आने पर 200 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया। कार्यक्रम में सरपंच किशनलाल गोदारा ने कहा की गांव के हित में कोरोना महामारी से ग्रामीणों को एकजुट होकर लड़ना है। बीएलओ दुलदास स्वामी ने कहा की पूरी दुनिया में covid -19 ने कोहराम मचा रखा है अभी इसे हल्के में न ले और कोविड गाइडलाईन का पालन करें। बीएलओ बाबूलाल शर्मा, पँचायत सहायक श्याम सुंदर सारस्वत, धूड़ाराम गोदारा, समस्त स्टाफ व आशा सहयोगिनी, व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महापुरूष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ ने गांधी बाल निकेतन रतनगढ़ में आयोजित समारोह में गांधीवादी विचारक एडवोकेट चम्पालाल उपाध्याय को आज “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” दिया। समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन सैनी, शिक्षाविद एवं पूर्व सीबीईओ मोहम्मद अनवर कुरैशी, वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंगलाल गुर्जर ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महात्मा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति के संयोजक सुशील सेरड़ीया, निकेतन के संयुक्त सचिव राजीव उपाध्याय, डॉ. बी. पी. सराफ, दीपिका शर्मा, मीनाक्षी उपाध्याय, हरिप्रसाद हर्षवाल, रघुनन्दन धरेन्द्र, ओमप्रकाश मंगलहारा, विजय कुमार महर्षि, रामकृष्ण व्यास, राधेश्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार बबेरवाल, महेन्द्र कुमार शर्मा, बृजभूषण सारस्वत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गहलोत ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के राजकीय विद्यालय में 2 अक्टूबर प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी की अगुवाई नवाचार अपनाते हुए मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला के नेतृत्व में गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति ने रतनगढ़ के एडवोकेट चंपालाल उपाध्याय को महात्मा गांधी सम्मान दिया।